Homeमध्य प्रदेशKanha Tiger Reserve: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ का शव...

Kanha Tiger Reserve: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ का शव मिला, बाघों की आपसी लड़ाई में हुई बाघ की मृत्यु

जाँच में प्रथम दृष्ट्या इसकी मृत्य वयस्क बाघ से आपसी लड़ाई के कारण

Date:

Kanha Tiger Reserve: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ का शव मिला, बाघों की आपसी लड़ाई में हुई बाढ़ की मृत्यु :- कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला में शनिवार को शाम की गश्ती के दौरान परिक्षेत्र किसली के कोपेडवरी बीट के कक्ष आर.एफ. 698 में एक नर बाघ का शव मिला।

नर बाघ के शरीर में अगले दाँयें पैर में केनाईन के निशान और पसली टूटी हुई पाई गई। बाघ की मृत्यु प्रथम दृष्ट्या किसी वयस्क बाघ द्वारा आपसी लड़ाई के कारण प्रतीत है।

कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के क्षेत्र संचालक ने बताया कि अधिकारियों के दल द्वारा घटना स्थल पर मुआयना किया गया। बाघ का शव 4 से 6 दिन पुराना था। नर बाघ के शव पर सभी पंजे, नाखून एवं दाँत मौजूद थे।

मृत नर बाघ का शव परीक्षण एनटीसीए प्रोटोकाल के अनुसार कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल एवं एनटीसीए के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इसके आवश्यक अंग फोरेंसिक जाँच के लिये सुरक्षित रखकर शव को जला दिया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related