Homeसिवनीबरेली में कोर्ट मैरिज की अर्जी देने वाली छात्रा ने उड़ाई इंटेलीजेंस...

बरेली में कोर्ट मैरिज की अर्जी देने वाली छात्रा ने उड़ाई इंटेलीजेंस की नींद, सक्रिय हुए हिंदू संगठन

Date:

बरेली।  किला क्षेत्र का चर्चित लव जिहाद प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बिलाल के साथ कोर्ट मैरिज की एसडीएम कोर्ट में अर्जी लगाने वाली छात्रा रविवार को अचानक पलट गई। एसडीएम सदर से छात्रा ने कहा कि बिलाल से कोर्ट मैरिज की अर्जी दी थी लेकिन, उसके तुरंत बाद अर्जी निरस्त करने के लिए भी एक पत्र बाबू को दिया था। इस एप्लीकेशन की जानकारी होने से एसडीएम ने इन्कार किया। संवेदनशील मुद्दे को देखते हुए एसडीएम ने सोमवार को छात्रा को स्वजन के साथ बुलाया है। जहां उसके लिखित में बयान दर्ज होंगे।

बता दें कि मामला बीते वर्ष अक्टूबर माह का है। किला के पंजाबपुरा की रहने वाली छात्रा को दूसरे संप्रदाय का युवक बिलाल घोसी साथ ले गया था। पुलिस से शिकायत के बाद भी तीन दिन तक जब छात्रा बरामद नहीं हुई तब हिंदू संगठन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला थाने में जमकर हंगामा काटा था। मामले की गूंज शासन तक पहुंची। 24 अक्टूबर को बिलाल घोसी व छात्रा को राजस्थान के अजमेर से बरामद किया था। छात्रा के पिता ने बिलाल घोषी व अन्य पर बेटी के अपहरण मुकदमा लिखाया था।

दोनों के अलग-अलग दिन कोर्ट में बयान कराए गए थे। छात्रा ने कोर्ट में बयान देते हुए था कि वह बिलाल के साथ अपनी मर्जी के साथ गई थी जिसके बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा विवेचना में अपहरण की धारा हटा दी गई थी। बिलाल जब छात्रा को राजस्थान ले गया था तब उसने गलत नाम के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप सिद्ध हुआ था। जिसके बाद बिलाल के खिलाफ विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। बीते दिनों ही बिलाल जमानत पर छूटा है।

..तब बिलाल की अर्जी खुद ब खुद हो जाएगी कैंसिल

सोमवर को यदि छात्रा लिखित में यह बयान दे देती है कि उसे बिलाल घोसी के साथ शादी नहीं करनी है तब बिलाल की अर्जी खुद-बा-खुद कैंसिल हो जाएगी।

हिंदू संगठनों की बयान पर नजर

अचानक से फिर सुर्खियों में आए इस प्रकरण के बाद हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गया है। छात्रा के बयान पर हिंदू संगठन की नजर है। लिहाजा, किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। इसलिए सोमवार को एसडीएम कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ी रहेगी। पुलिस भी मौजूद रहेगी।

एलआइयू व इंटेलीजेंस सक्रिय

मुद्दा गर्माने के बाद एलआइयू व इंटेलीजेंस की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है। पूरे प्रकरण को शासन ने संज्ञान लिया था लिहाजा, खुफिया एजेंसिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इधर, खुद थाना पुलिस भी पल-पल की अपडेट ले रही है।

बिलाल घोसी और छात्रा दोनों साथ आए थे। दोनों ने शादी के लिए आवेदन किया। अब छात्रा का कहना है कि उसे शादी नहीं करनी है। उसने अर्जी कैंसिल करने की एप्लीकेशन दे रखी है। हमें अर्जी कैंसिल करने जैसी कोई एप्लीकेशन नहीं मिली। लिहाजा, सोमवार को छात्रा को स्वजन के साथ कोर्ट में बुलाया गया है। मामले में उसके लिखित बयान दर्ज कराए जाएंगे। – विशु राजा, एसडीएम सदर

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related