सिवनी -आज 14 सितम्बर को विश्व हिंदी दिवस के अवसर एक कार्यक्रम मिशन स्कूल में हुआ।
हिन्दी भाषा हमारे देश की राष्ट्रभाषा है और भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली सरल सुगम और संुदर भाषा है भारत के हर व्यक्ति को इस भाषा से संवाद करने में आसानी होती है साथ ही आपस मे अच्छे संबंध स्थापित होते हैं क्योकि भाषा से ही किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। उक्ताशय के उद्गार बड़े मिशन स्कूल के प्राचार्य अजय प्रभाकर ढवले द्वारा आज हिंदी दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओ के समक्ष प्रस्तुत किये गये उन्होने कहा कि हर राष्ट्र की अपनी भाषा होती है जो उस देश का मान बढ़ाती है।
इस अवसर पर शाला की वरिष्ठ और हिंदी की शिक्षिका किरण जेम्स ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा ही नही बल्कि राष्ट्रीय एकता की प्रतीक और भारतीयो की पहचान भी है हमें हिंदी बोलने में गर्व महसूस होना चाहिये तथा इस भाषा के प्रति सजग होने की प्रतिज्ञा ली जाये। इसी क्रम में शाला की शिक्षिका मधुलिका सिंह ने छात्र/छात्राओ से प्रतिज्ञा दिलवाई कि ‘‘हिंदी हमारा अभिमान है, हिंदी हर भारतवासी का स्वाभीमान है‘‘, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी‘‘ हम इसके गौरव को बनाये रखने मे हर संभव योगदान देंगे।
