सिवनी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया सिवनी जिला पहुंचे जहां उन्होंने सभी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ हिन्दू, समृद्ध हिन्दू व सुरक्षित हिन्दू को टारगेट बनाकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही हिन्दू समाज के कल्याण के कार्यों पर फोकस है।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने आगे कहा कि राम मंदिर के लिए आंदोलन किया, संघर्ष किया। मंदिर बन रहा है। अब हिन्दुत्व पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
देश में एक लाख स्थानों पर साप्ताहिक हनुमान चालीसा केन्द्र शुरू किए गए हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से परिवारों को जोड़कर स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा आदि की ट्रेनिंग देने के साथ ही समाज कल्याण व बच्चों का टेलेण्ट बढ़ाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिवनी में भी साप्ताहिक हनुमान चालीसा केन्द्र प्रारंभ किए जाएंगे। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई नवनीत अग्रवाल के आवास पहुंचे डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू हेल्पलाइन, स्वस्थ्य इंडिया हेल्पलाइन संचालित की जा रही हैं।
डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सिवनी प्रवास रात्रि 9 बजे अभिषेक मालू के यहां विश्राम और भोजन 10/5/2023 को सुबह 9:00 बजे सुनील सनोदिया के यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छिंदवाड़ा रोड सिवनी के यहां स्वालपआहार उसके बाद लगभाग 10 बजे शुक्रवारी चौक उमेश जैन जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के यहां जिला कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित हुए।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री बेटू चंदेल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप गौर, प्रांत सह संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव, विभाग संगठन मंत्री गौरी शंकर भलावी, अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष उमेश जैन, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिसद जिला उपाध्याय आदित्य शर्मा, वार्ड अध्यक्ष धीरज यादव, वार्ड अध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष गोलू रजक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनीत अग्रवाल निवासी बारापत्थर सिवनी के यहां स्वल्पाहार के बाद छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुए।