Homeछत्तीसगढ़15 सवालों के साथ कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, कहा, यह जनता...

15 सवालों के साथ कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, कहा, यह जनता का है टूलकिट

Date:

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज रायपुर के अपने निवास में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर देश के वोटरों के नाम भाजपा के मोदी सरकार के केन्द्र में 07 साल पूरे करने पर ‘‘देश का वोटर मोदी सरकार से हिसाब मांगे… जवाब दो’’ के नाम पर पोस्टर जारी कर कहा, देश का असली टूलकिट यही है। भाजपा के नेताओं में दम है तो इन सवालों का जवाब दे।

विकास उपाध्याय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, इन 07 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी टीम ने एक सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया के जरिये अपनी खुद की एक छवि गढ़ी और आज उसी सोशल मीडिया पर उस बनावटी छवि को ध्वस्त होता देश देख रहा है।

Also read-https://khabarsatta.com/cg-news/sad-news-former-minister-dr-no-more-nayak-wave-of-mourning-in-chhattisgarh-congress/


10 लाख पोस्टर छपवाए जा रहे
विकास उपाध्याय आज एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार पर बीते 07 साल के कार्य प्रणाली पर कई सवाल किए। इसके लिए बकायदा उन्होंने एक पोस्टर जारी कर कहा, देश के जिन मतदाताओं ने अपना वोट देकर भाजपा को सत्ता तक पहुँचाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, वही वोटर आज सवाल पूछने मजबूर हैं कि मोदी सरकार हिसाब दो हमारे सवालों का जवाब दो। विकास उपाध्याय ने बताया, पोस्टर में मुख्य रूप से पन्द्रह सवालों का जिक्र कर मोदी सरकार से सवाल किया गया है। जिसके 10 लाख पोस्टर छपवाए जा रहे हैं।


देश के वोटर का असली टूलकिट इन 15 सवालों में छूपी हुई है
विकास उपाध्याय ने कहा, आज जारी किए गए पोस्टर में जो सवाल उल्लेखित है देश के हर एक वोटर का है। उन्होंने इसकी शुरूआत नोटबंदी से करते हुए सवाल किया कि आखिर इससे हासिल क्या हुआ? काला धन आया तो नहीं बल्कि स्विस बैंकों में इसके बाद भारतीयों का पैसा 50 प्रतिशत तक बढ़ गया। जिस महंगाई को लेकर पिछली सरकारों को कोसते रहे, क्या मोदी सरकार में महंगाई कम हो पाया? पूरे देश में लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों लेकर सार्वजनिक मंचों पर तर्क देते रहे कि भाजपा की सरकार आई तो 35 रूपये में पेट्रोल मिलेगा और आज इसे 100 रूपये तक पहुँचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related