Homeछत्तीसगढ़SAD NEWS : नहीं रहे पूर्व मंत्री डाॅ. नायक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में...

SAD NEWS : नहीं रहे पूर्व मंत्री डाॅ. नायक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर

Date:

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का आज दुखद निधन हो गया है। उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा की टिकट से इन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ विभाजन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। हालांकि बाद में इन्होंने नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी लोगों में अपना नाम शामिल कर लिया था।

डाॅ. शक्राजीत नायक के स्थान पर इस बार रायगढ़ विधानसभा से उनके पुत्र प्रकाश नायक ने भाग्य आजमाया था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। विधायक प्रकाश व कैलाश नायक इनके बेटे हैं। शक्राजीत नायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। साथ ही अपने नेता को सोशल मीडिया व कई माध्यमो से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Also read-https://khabarsatta.com/lifestyle/nervous-before-giving-an-interview-so-prepare-for-this/


दो साल पहले भी पड़े थे बीमार
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डाॅ. शक्राजीत नायक की दो साल पहले भी तबीयत बुरी तरह बिगड़ी थी। राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में उनका गहन उपचार चला था, जिसके बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। स्वास्थ्यगत कारणों से ही वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गए थे, लेकिन उनका परिवार राजनीति में सक्रिय भूमिका का निर्वहन अब भी कर रहा है। बेटे प्रकाश के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने के दौरान उन्होंने अपने अनुभव का जहां पूरा लाभ दिया, वहीं अपनी राजनीतिक छवि को भी उनके बेटे ने भुनाया। नतीजतन, जीत हासिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related