Homeमध्य प्रदेशसिवनी के पडोसी जिले बलाघाट में सुसाइड से पहले BF-GF ने बनाया...

सिवनी के पडोसी जिले बलाघाट में सुसाइड से पहले BF-GF ने बनाया वीडियो, फिर वैनगंगा नदी में लगे छलांग – Balaghat News

BF-GF made video before committing suicide in Seoni's neighboring district Balaghat, then jumped into Wainganga river - Balaghat News

Date:

सिवनी/बालाघाट। पडौसी जिले बालाघाट के वैनगंगा नदी में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। प्रेमी में मरने से पहले प्रताड़ित करने वालों का नाम भी लिया।

पुलिस ने शव के साथ मौके से एक बैग और बाइक नदी के तट से बरामद किया हैं। पुलिस दोनों की शिनाख्ती में जुट गई है।

मामला ग्रामीण थाना इलाके के गायखुरी का है। पुलिस ने बताया कि आज दोपहर में सूचना मिलने पर युवक-युवती के शव को स्थानीय गोताखोर के माध्यम से बाहर निकाला गया। युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने को लेकर सामने आए वीडियो के संदर्भ में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की हैं। युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो सागर ब्रहमे के नाम से है।

हालांकि जो वीडियो सामने आया है, इस वीडियो की पुष्टि खबर सत्ता डॉट कॉम नहीं करता है।

सूत्रों की माने तो यह वीडियो इन दोनों का है, जो मरने से पहले मंडला में नर्मदा नदी के पास होने का बताकर वायरल किया गया है। वीडियो में युवती और युवक साथ में 3 दिन से घर से बाहर होने और आत्महत्या के कारणों को बयां कर रहे हैं।

इसके साथ ही दोनों के मौत के बाद आरोपियों को सजा दिलाने और दोनों के शव को एक साथ जलाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले में शवों को शिनाख्त करने के प्रयास में जूट गई है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक और युवती दोनों लालबर्रा क्षेत्र के बड़ी पनबिहरी के रहने वाले हैं, जो तीन दिन से अपने घर से लापता है। पुलिस इस संबंध में भी संबंधितों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related