Homeसिवनीहोली में असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

होली में असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

Date:

होली में असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

बरघाट । होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने बरघाट थाना प्रागंण में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसडीओपी ने बैठक में असामाजिक तत्वों व नशे की हालत में अशांति फैलाने वाले लोगों की सूचना देने की बात कही। ऐसे लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगरीय क्षेत्र में पानी सप्लाई बिना बाधा के किए जाने के साथ नगर के महत्वपूर्ण चौराहों पर पानी के टैंकर रखे जाने के निर्देश नगर परिषद को दिए। होलिका दहन के दिन नगर की फायर ब्रिगेड को सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रांगण में खड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया। 9 मार्च को रात 12 बजे तक होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।

बैठक मे एसडीओपी भगत सिंह धुर्वे, टीआई कुंवर सिंह मरावी, सीएमओ बीएल लिल्लारे के अलावा परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, जाहिद खान, राकेश जैन, सुरेंद्र जायसवाल, यूनिस खान, अजय त्रिवेदी, डोमन सिह जायसवाल, सुनील अवधिया, कामरान नाजमी, फारुख, फैजान के साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...