Homeधर्मइस मकर संक्रांति पर सूर्य आ रहे हैं मकर राशि में, इन...

इस मकर संक्रांति पर सूर्य आ रहे हैं मकर राशि में, इन 5 राशियों पर बरसाएंगे सबसे ज्यादा और चमकेगी किस्मत

Date:

हर साल आने वाली मकर संक्रांति पर इस संक्रांति इन राशियो पर अपना प्रभाव दिखाएगी गम इस खबर में आपको बताएँगे उन राशियों के बारे में जिनको सबसे अधिक लाभ होगा

इस सूर्य संक्रांति में इनकी किस्‍मत में आएगा निखार

नौ ग्रहों के परिवार में राजा की उपाधि से सम्‍मानित सूर्य देवता जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। हर साल 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे हम खिचड़ी या फिर संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सूर्य देवता की कृपा से हमें करियर में सफलता और समाज में सम्‍मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सूर्य की किरणें हमें आरोग्‍य प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। आइए जानते हैं सूर्य का यह गोचर किन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

Makar Sankranti 2021: जानिए क्या होगा मकर संक्रांति पर इस बार खास, चार साल बाद बदलेगा इतिहास

मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि के 5वें भाव के स्‍वामी माने जाते हैं और गोचर के वक्‍त यह आपकी कुंडली के 10वें भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर का मेष राशि के लोगों पर बेहद शुभ प्रभाव होगा। इस गोचर के बाद आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगेंगे। आपको करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्‍हें भी सफलता प्राप्‍त होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह सफलता का वक्‍त है।

सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ फल देने वाला साबित होगा। इसके प्रभाव से विद्यार्थियों को शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होने की संभावना बढ़ जाएगी। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी यह ख्‍वाहिश इस वक्‍त पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं अगर आप लोगों का व्‍यापार है तो भी भाग्‍य आपका साथ देगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

सिवनी : मकर संक्रांति पर लखनवाड़ा में भरेगा मेला, सिवनी कलेक्टर ने किया निरिक्षण

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

इस गोचर के प्रभाव से आपने अभी तक के सभी प्रयास सफल साबित होंगे और आपके रुके कार्य भी बन सकते हैं। आपको इस वक्‍त पुराने संपर्कों से भी लाभ प्राप्‍त होगा। आपके लिए इस वक्‍त ध्‍यान देने वाली बात यह होगी कि आपको अपने पुराने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपको इस वक्‍त कहीं लंबी यात्रा पर जाने से बचने की जरूरत है। छोटी दूरी की यात्राएं आपको अधिक लाभ देंगी और आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्‍त होगी।

धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपके लिए यह गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है और आपको हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आपकी राशि के लोगों के लिए इस वक्‍त धन प्राप्ति के अच्‍छे योग बन रहे हैं और आपको जीवन में अच्छा मुनाफा प्राप्‍त होगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे। लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी, लेकिन यह सुख देने वाली होगी।

मीन राशि पर प्रभाव

आपकी राशि के लोगों के लिए यह सूर्य का गोचर शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इसके प्रभाव से आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और सामाजिक ख्‍याति में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा और आपको अन्‍य स्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्‍की के साथ वेतन में भी वृद्धि मिल सकती है। आपको इस गोचर से सभी प्रकार के शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related