HomeबॉलीवुडBigg Boss 14: राखी सावंत ने लगाया इस अभिनेता के नाम का...

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने लगाया इस अभिनेता के नाम का सिंदूर, सरेआम किया प्यार का इजहार

Date:

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत बिग बॉस 14 में अपने अलग-अलग रंग और तेवर दिखाने की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस का किसी न किसी तरह मनोरंजन करती रहती हैं। राखी सावंत बिग बॉस 14 के घर में अपने पति रितेश के बारे में भी कई कंटेस्टेंट्स के साथ बात कर चुकी हैं और खुलासा भी कर चुकी हैं वह शादीशुदी हैं।

लेकिन अब राखी सावंत अपनी मांग में किसी और के नाम का सिंदूर लगाने की वजह से चर्चा में हैं। यह कोई और शख्स नहीं बल्कि बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला हैं। जी हां, राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरा है। दरअसल कलर्स टीवी चैनल ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में राखी सावंत बताती हैं कि उन्होंने अपनी मांग में अभिनव के नाम का सिंदूर भरा है।

वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी सावंत शीशे के सामने खड़ी होती है और बोलती हैं कि यह सिंदूर अभिनव के नाम का है। फिर वीडियो प्रोमो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का गाना ‘राणा जी माफ करना’ बजने लगता है। वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि राखी सावंत अभिनव को आई लव यू भी बोलती है। वहीं अभिनव के पैरों पर लिपटकर उन्हें पकड़ लेती है।

वीडियो प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया है कि राखी सावंत अभिनव से कहती है कि चुटकी भर सिदूंर की कीमत तुम क्या जानो। जिस पर अभिनव कहते हैं कि डेढ़ रुपये। बिग बॉस 14 से जुड़ा राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक और राखी के फैंस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 की मोस्ट एंटरटेनिंग पर्सन राखी सांवत इस वक्त घर में कैप्टन की भूमिका निभा रही हैं। राखी को इसी हफ्ते घर का कैप्टन बनाया गया है। पिछले हफ्ते घर में आए कंटेस्टेंट के घरवालों ने राखी को ‘बिग बॉस’ के घर का नया कैप्टन चुना है। लेकिन कप्तान बनकर राखी बुरी तरह परेशान हो गई हैं। उन्हें पछतावा हो रहा है कि वह क्यों घर की कैप्टन बनीं।

एजाज खान राखी को कैप्टेंसी का काम समझाते हैं, लेकिन ये बात राखी को नागवार गुजरती है और वो एजाज़ खान से ही उल्टा बहस करने लग जाती हैं। इसके बाद उनका पंगा अर्शी खान के साथ कपड़ों को लेकर होता है। अर्शी के बाद राखी, राहुल वैद्य और एजाज खान से फिर से झगड़ती दिखती हैं। राहुल कहते हैं कि राखी इतिहास की सबसे बकवास कैप्टन हैं, और उन लोगों के होते हुए अब वो दोबारा कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...