Homeमध्य प्रदेशWeather: उत्तर भारत के साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का...

Weather: उत्तर भारत के साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम, एमपी के नौगांव में तापमान 2 डिग्री; ये दिल्ली-जम्मू से ठंडा

Weather: Severe cold in Madhya Pradesh along with North India, temperature 2 degrees in MP's Naugaon; It is colder than Delhi-Jammu

Date:

BHOPAL. मध्यप्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, छतरपुर के नौगांव में 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह दिल्ली (2.4 डिग्री) और जम्मू (3.1 डिग्री सेल्सियस) से कम है।

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, छतरपुर और सागर में आज शीतलहर रहेगी।

लुधियाना और उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 1.6 डिग्री टेम्परेचर रहा। भोपाल में पारा 7.6 डिग्री, इंदौर 8.6 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री और ग्वालियर में 2.9 डिग्री पर है।

उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश ने MP में लौटाया ठंड का दौर

उत्तर भारत में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और बारिश हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी रहा था, जो अब पूर्व की ओर जा रहा है। इससे उत्तर भारत में तापमान गिर गया। यहां की ठंड उत्तरी हवाओं के साथ मध्य प्रदेश तक पहुंच रही है। उत्तरी हवाओं की यही स्थिति अगले 2-3 दिन तक बनी रहेगी।

ग्वालियर-चंबल कड़ाके की ठंड

उत्तरी हवा से ग्वालियर-चंबल संभाग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कड़ाके की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग, रतन ज्योति डालमिया हार्ट सेंटर, कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक के 27 मरीज पहुंचे, जिनमें से 5 मरीजों की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से 4 मरीज तो ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल आने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ठंड बढ़ने के कारण कार्डियोलॉजी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

दिल्ली में तेज ठंड जारी

16 जनवरी को दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में मिनिमम टेम्परेचर 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। हालांकि, 18 और 20 जनवरी की रात वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते ठंड कुछ कम होनी शुरू होगी। 

मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो दिन शीतलहर और पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के रिज इलाके में गंभीर शीतलहर के साथ मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 5.1 डिग्री कम होकर 2 डिग्री और लोदी रोड में मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 4.4 डिग्री कम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related