Homeमध्य प्रदेशएमपी मौसम समाचार: 24 घंटो में सहन करनी पड़ेगी तगड़ी शीतलहर, बर्फीली...

एमपी मौसम समाचार: 24 घंटो में सहन करनी पड़ेगी तगड़ी शीतलहर, बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन

MP Weather News: Cold wave will have to be tolerated in 24 hours, icy winds increase chill

Date:

एमपी मौसम समाचार: देश के उत्तर में बर्फीली हवाओं का साया मध्यप्रदेश के मौसम में दिख रहा है मध्यप्रदेश में वार्फिली हवाओं ने ठिठुरन बाधा दी है इसके साथ ही अब एमपी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 24 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौसम वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाली 18 जनवरी तक मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ ठिठुरन बनी रहेगी, अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 15 जिलों में शीतलहर का तीव्र रूप महसूस होना बताया जा रहा है.

उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के चलते हो रही तेज बर्फवारी का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगभग डेढ़ दशक बाद प्रदेश में मकर संक्रांति या 15 जनवरी के बाद इतनी कड़ाके की ठंड के हालात बने हैं।

इसके चलते रविवार रात व सोमवार दिन में उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, छतरपुर, गुना, दतिया और ग्वालियर जिलों में पाला भी पड़ा। खासकर सागर और रीवा संभाग के जिलों में पारा विशेष रूप से तेजी से नीचे आया।

भोपाल, उज्जैन, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान दो डिग्री के आसपास दतिया, राजगढ़, ग्वालियर व नौगांव में दर्ज हुआ, जो सबसे ठंडे जिले रहे। भोपाल का तापमान भी अगले दो दिनों में छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक चंबल संभाग, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा।

चंबल संभाग, उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। धार, इंदौर, जबलपुर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहेगा।

चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related