Homeमध्य प्रदेशVikas Dubey Encounter: दिग्विजय सिंह ऐसे हिंदुस्तान वायरस है - शिवराज के...

Vikas Dubey Encounter: दिग्विजय सिंह ऐसे हिंदुस्तान वायरस है – शिवराज के मंत्री

Date:

भोपाल: गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह के सवाल खड़े करने पर शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया ने उन्हें जवाब दिया है. अरविंद भदौरिया ने दिग्विजय सिंह को हिंदुस्तान का वायरस बताया है. उन्होंने कहा, ”दिग्विजय सिंह साहब हिंदुस्तान के ऐसे वायरस हैं जो ओसामा बिन लादेन को भी जी कहकर बुलाते हैं.”

अरविंद भदौरिया ने कहा, ”ओसामा जो आतंकवादी था, जो दुनिया के लिए कलंक था, तुष्टिकरण के लिए दिग्विजय सिंह उसे भी जी कहकर बुलाने वाले आदमी हैं. भोपाल में इसीलिए साढ़े तीन लाख वोट से हारे हैं. दिग्विजय सिंह इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करें.”

विकास दुबे एनकाउंटर पर अरविंद भदौरिया ने कहा कि एंटी सोशल एलिमेंट कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो, किसी भी समाज का हो, किसी भी वर्ण का हो, उसे इस पृथ्वी से हटना ही चाहिए. उन्होंने कहा, ”जो निर्णय किया है योगी जी ने, उसके प्रति हृदय से सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं. जिसने पुलिस वालों को मारा, एक राज्य मंत्री को मारा, ऐसे दुर्दांत अपराधी का एनकाउंटर होना बहुत जरूरी है.”

अरविंद भदौरिया ने कहा, ”दिग्विजय सिंह जी एनकाउंटर पर लगातार प्रश्न करते रहे हैं. मैं उपचुनाव में सब जगह कहूंगा कि दिग्विजय सिंह का साथी था क्या विकास दुबे?” जीतू पटवारी के उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी वाले बयान पर मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा, ”कांग्रेस यह ख्वाब देखना छोड़ दे. उनकी सरकार नही आएगी. शिवराज सरकार साढ़े तीन साल चलेगी और उसके बाद आगे भी कांग्रेस नहीं आएगी.”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related