Homeमध्य प्रदेशकेंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की माैत, बीजेपी विधायक...

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की माैत, बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे है मोनू; बिस्तर पर उल्टे पड़े मिले

Date:

Monu Patel Death News: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Pael) के भतीजे और नरसिंहपुर (Narsingpur) से बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल (Jalam Singh Patel) के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (Monu Patel) की मौत की खबर मिली है. समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है.

कुछ दिन पूर्व ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मोनू को चल रहे आपराधिक मामले में बरी किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे मोनू पटेल (Monu Patel) अपने कमरे में गए हुए थे. जिसके बाद शाम करीब 6 बजे तक जब मोनू अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा. जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोनू अपने बिस्टर में उलटे लेते हुए है.

परिजनों द्वारा आवाज लगाई जाने पर कुछ रिस्पांस नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने पास जाकर देखा. उन्हें हाथ लगाकर उठाने पर भी वो ना उठे जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मोनू पटेल को मृत घोषित कर दिया गया. गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

मोनू पटेल की जिले के युवाओं में काफी पकड़ थी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahad Patel) के भतीजे मोनू पटेल (Monu Patel) को एक दलित युवक पर सामूहिक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद उसे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था।

मोनू पटेल की जिले के युवाओं में काफी पकड़ थी और उनकी मौत की खबर से गोटेगांव सहित पूरे नरसिंहपुर जिले में शोक का माहौल है। 

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक जालमसिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल की मौत हो गयी है. 2 हफ्ते पहले ही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल को एक दलित युवक पर सामूहिक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

विशेष न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद उसे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था. नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा से विधायक जालमसिंह के 34 वर्षीय बेटे मोनू पटेल पर कई मामले दर्ज थे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related