भोपाल, सीधी :- खबर है मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक महिला ने एक पुरुष का गुप्तांग काट दिया, पुरुष वो था जिसने उस महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों और पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह घटना सीधी जिले की है .
एक लगभग 45 वर्षीय महिला ने उस पुरुष के गुप्तांग को काट दिया जिसने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी । यह हादसा हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे का है।
महिला द्वारा पुलिस की शिकायत में बताया गया, जब घटना हुई थी, उस समय उसका पति घर से बाहर था। “आरोपी के घर में घुसने पर महिला और उसका 13 वर्षीय बेटा घर पर ही थे। पुरुष के घर में घुसने पर चोर के डर से लड़का घर से भाग गया । इस बार आरोपी ने महिला की पिटाई कर उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि महिला लगभग 20 मिनट तक विरोध कर रही थी।
“आत्मरक्षा में, महिला ने बिस्तर के नीचे दरांती को उठाया और आरोपी के गुप्तांग को काट दिया। उसके बाद, वह पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच, महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया क्योंकि आरोपी ने भी शिकायत दर्ज कराई है।