Homeमध्य प्रदेशTikamgarh: पुलिस पर हमला करने वाले 6 शराब तस्कर गिरफ्तार, कार और...

Tikamgarh: पुलिस पर हमला करने वाले 6 शराब तस्कर गिरफ्तार, कार और बाइक जब्त

टीमकमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित विटारा ब्रेजा कार को जब्त कर लिया. इस घटना को अंजाम देने वाले सभी 6 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एसआई शेख मदीन पर हमला करने वाले इन सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 294, 332, 353, 186, 364, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

Date:

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस एएसआई पर हमला करने वाले सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब को पकड़ने के दौरान कल 11 मई को आधा दर्जन लोगों ने मोहनगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई शेख मदीन के साथ मारपीट किया था. उनका अपहरण करने का प्रयास भी किया गया था. 

टीमकमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित विटारा ब्रेजा कार को जब्त कर लिया. इस घटना को अंजाम देने वाले सभी 6 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एएसआई शेख मदीन पर हमला करने वाले इन सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 294, 332, 353, 186, 364, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

दरअसल, मोहनगढ़ थाना से लगी उत्तर प्रदेश की सीमा से बाईक सवार दो युवक अवैध शराब की पेटियों के साथ नदी पार कर मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. नदी के पास ड्यूटी पर तैनात एएसआई शेख मदीन ने बाईक सवार दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया. नदी के पास पहले से अवैध शराब रिसीव करने के इंतजार में खड़ी प्रेस लिखी एक विटारा ब्रेजा कार से चार लोगों ने उतरकर एएसआई शेख मदीन के साथ जमकर मारपीट की.

आरोपियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में खींचकर अपहृत करने का भी भरसक प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिल और शराब की पेटी छोड़कर कार से फरार हो गए.

टीकमगढ़ एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित विटारा ब्रेजा कार जब्त की. पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related