Homeमध्य प्रदेशGYANVAPI के बाद सुर्खियों में INDORE का ये मंदिर, औरंगजेब ने किया...

GYANVAPI के बाद सुर्खियों में INDORE का ये मंदिर, औरंगजेब ने किया था हमला; LORD GANESH के इस चत्मकार से लौट गया उल्टे पैर

This temple of INDORE in headlines after GYANVAPI, Aurangzeb attacked; Lord GANESH returned from this miracle

Date:

उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी विवाद का मामला अभी थमा ही नहीं था कि आर्थिक राजधानी इंदौर में गणेश मंदिर का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि शहर के चंद्रभागा स्थित जूना गणेश मंदिर में औरंगजेब द्वारा हमला किए जाने के प्रमाण मिले है।

जानकारी मिली है कि इसके प्रमाण खुद गणेश की मूर्ति दे रही है जिसे आंशिक रूप से औरंगजेब के द्वारा क्षति पहुंचाई गई थी।

वहीं इस मामले में पुजारियों का कहना है कि क्षति पहुंचाने के बाद भगवान गणेश ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि औरंगजेब मंदिर के द्वार से ही वापस लौट गया था। हालांकि जो भी हो लेकिन अब भगवान गणेश का यह मंदिर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली से आगरा के रास्ते पहुंचा था औरंगजेब

इंदौर के चंद्रभागा स्थित जूना गणेश मंदिर के पुजारी मनोहर लाल पाठक का कहना है कि इस मंदिर की पूजा करते हुए उनके परिवार की कई पीढ़ियां बीत गई है।

उनका कहना है कि एक समय ऐसा भी आया था जब औरंगजेब को जूना गणेश मंदिर की ख्याति लगी तो वहां राजधानी दिल्ली से आगरा के रास्ते मंदिर को ध्वस्त करने के लिए इंदौर आ गया था। इस दौरान औरंगजेब ने भगवान गणेश की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की, लेकिन भगवान गणेश ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि औरंगजेब को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा था।

मंदिर में हुई ऐसी घटना उल्टे भागा औरंगजेब

जूनी इंदौर के चंद्रभागा इलाके में आज भी परमार कालीन काल के पत्थरों से बना यह मंदिर दिव्य रूप में स्थित है। मनोहर लाल पाठक का कहना है कि जब औरंगजेब ने मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की तो यहां पर मौजूद पुजारी और अन्य श्रद्धालु द्वार पर ताला लगा कर चले गए थे।

औरंगजेब ने एक मूर्ति को काफी तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह टूट नहीं पाई। इसके बाद उसने द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर जाने लगा, लेकिन उसी समय कुछ ऐसा हुआ कि औरंगजेब को वापस लौटना पड़ा। मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में औरंगजेब के कई प्रमाण मिले हैं।

बता दें कि इस मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान गणेश से मनोकामना मांगते हैं और वहां पूरी भी होती है। इस मंदिर में दुनिया भर के लोग चिट्ठी लिख कर भेजते हैं और भगवान से मन्नत मांगते हैं।

अभी उत्तर प्रदेश का ज्ञानवापी का मामला थमा ही नहीं था कि एक बार फिर इंदौर के गणेश मंदिर का मामला चर्चा में आ गया है। यह मंदिर इंदौर ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में विख्यात है और लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related