Homeमध्य प्रदेशहृदय को झकझोर देने वाला यह कृत्य, दफनाने के बजाय नवजात को...

हृदय को झकझोर देने वाला यह कृत्य, दफनाने के बजाय नवजात को फेंका – MP NEWS

Date:

गुना । जुड़वा बच्चे पैदा होने के दौरान उनमें से एक की मृत्यू हो जाने पर उसे दफनाने की रस्म निभाने की बजाए फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। ह्दय को झकझोर देने वाला यह कृत्य किसी और ने नहीं बल्कि नवजात के दादा और पिता ने किया है।

मामला शहर के महावीरपुरा ओवरब्रिज के पास मिले नवजात के शव से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक पिन की मदद से नवजात के परिजन को खोज निकालते हुए घटना का खुलासा किया।

पिन की मदद से परिजनों तक पहुंची पुलिस

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि दो दिन पहले शहर के महावीरपुरा ओवरब्रिज के पास एक नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद किया।

मामले को लेकर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने डीएसपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली गुना से पुलिस की एक टीम गठित कर शव को लावारिस हालत में सडक़ किनारे फेंकने वालों की पतारसी कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पेट पर नाड़ी में एक पिन लगी मिली, जिससे बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में होना सामने आने पर पुलिस द्वारा शहर की अस्पतालों में इस बारे में पता किया तो जिला चिकित्सालय में नवजात के परिजन मिल गए।

जुड़वा बच्चों को दिया था जन्म, एक की हो गई थी मृत्यू

एसपी ने बताया कि जिला अस्पताल से जानकारी लेने पर पता चला कि संदीप पुत्र गुलाब सिंह मीना निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, थाना चांचौड़ा की पत्नी द्वारा दो जुड़वा बच्चों को जिला चिकित्सालय में जन्म दिया था, इनमें से एक की मृत्यु होने पर बच्चे के शव को उसके पिता संदीप मीना व दादा गुलाब सिंह मीना को सौंप दिया गया था।

इसके बाद वह शव लेकर चले गए थे। इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा अस्पताल में संदीप मीना व गुलाब सिंह मीना को तलाश कर नवजात शव के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बच्चे के शव को बूढ़े बालाजी तरफ कहीं दफना देना बताया गया, किन्तू जब पुलिस द्वारा शव दिखाने के लिए बोला तो वह हड़बड़ा गए और असली कहानी पुलिस के सामने उगल दी।

पिता-पुत्र ने बताया कि शव को दफनाने के बजाए वह उसे ओव्हरब्रिज के पास फैंककर वापस अस्पताल आ गए थे। एसपी ने बताया कि दोंनो आरोपितों का यह कृत्य भारतीय दण्ड विधान की धारा 297 के दहत दण्डनीय होने से दोनों के विरूद्ध थाना कोतवाली गुना में अप.क्र. 474/21 धारा 297, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एवं दोंनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...