भूलभूलैया-2 के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी, जमकर उठाया पोहे-जलेबी का लुत्फ

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

आगामी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इंदौर पहुंची है।

बता दें कि इस फिल्म का प्रमोशन दोनों ही स्टार जोर शोर से कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। ट्रेलर कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था।

वहीं बुधवार रात इंदौर पहुंचे एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बाईपास स्थित होटल द पार्क में रुके हुए हैं।

मध्यप्रदेश से कार्तिक आर्यन का गहरा नाता

बता दें कि भूल भुलैया में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन भूल भुलैया—2 में कार्तिक आर्यन और उनके ऑपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आने वाली है।

दोनों बुधवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए एक कालेज पहुंचे यहां पर उन्होंने इंदौर के पोहे जलेबी का काफी लुत्फ उठाया। जानकारी मिल रही है कि कार्तिक आर्यन का मध्य प्रदेश से काफी तालुकात है।

उनका जन्म भी ग्वालियर जिले में हुआ है। यहीं वजह है कि उन्हें मध्य प्रदेश के लोग काफी पसंद करते हैं।

20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि कार्तिक आर्यन अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं उन्हें युवा काफी पसंद करते हैं। जानकारी मिल रही है कि भूल भुलैया—2 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं राजपाल यादव, अमर उपाध्याय कॉमेडियन के तौर पर मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

वहीं कंगना राणावत की फिल्म धाकड़ को बॉक्स ऑफिस पर भूलभुलैया—2 टक्कर देगी। यह दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज होने वाली है।

दमदार कॉमेडी से गुदगुदायेंगे राजपाल यादव

भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने मंजूलिका की आत्मा से सामना किया था, लेकिन अब भूल भुलैया—2 में इस खतरनाक आत्मा से कार्तिक आर्यन को सामना करना पड़ेगा जो कि एक बंद दरवाजे के पीछे छिपा हुआ राज है।

उसका समाधान करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें कॉमेडी रोमांस के साथ ही इमोशनल भी पूरी तरह से भरा हुआ है। इस फिल्मों में कि कियाराना आडवाणी के साथ कार्तिक आर्यन रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

वहीं संजय मिश्रा और राजपाल यादव अपनी दमदार कॉमेडी लुक और एक्टिंग से फैंस को गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *