Homeमध्य प्रदेशपुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दिग्विजय सिंह पर छोड़े आंसू...

पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दिग्विजय सिंह पर छोड़े आंसू गैस के गोले

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर इक्टठे हुए और राजभवन का घेराव करने पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही रोशनपुरा चौराहे के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया।

पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। कांग्रेसियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने की निंदा…
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए पुलिस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि किसानों के समर्थन में आज भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज , आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।

इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों , कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आई है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। किसानों के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा , हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related