Homeमध्य प्रदेशMP के जबलपुर में खुलेआम रिवाल्वर से लोगों को धमका रहा था बदमाश,...

MP के जबलपुर में खुलेआम रिवाल्वर से लोगों को धमका रहा था बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

The miscreant was threatening people openly with a revolver in Jabalpur, MP, the police caught

Date:

जबलपुर । खमरिया थानांतर्गत हितकरणी इंजीनियरिंग कालेज डुमना रोड पर शनिवार को डान बनने की फ़िराक में रिवॉल्वर लहराते क्षेत्र का बदमाश लोगों में डर और दहशत का माहौल बना रहा था।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की।

खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय ने बताया कि शनिवार दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज रोड के किनारे सुअरकोल में देशी कट्टा लिये लोगों केा चमका रहा है।

पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को दोनों हाथों से देशी रिवाल्वर हवा में लहराते हुए पकड़ा। उसके पास से देशी रिवाल्वर और 2 कारतूस बरामद किए। आरोपित शुभम उर्फ बौरा यादव उम्र 26 वर्ष निवासी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related