Homeमध्य प्रदेश‘आशु’ को नमाज पढ़ते देख हैरान हुई प्रेमिका, फिर खुलासा हुआ कि...

‘आशु’ को नमाज पढ़ते देख हैरान हुई प्रेमिका, फिर खुलासा हुआ कि ये तो ‘असद खान’ है

Date:

भोपाल: राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है जहां मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर पहले युवती से दोस्ती की, संबंध बनाए फिर जब युवती को युवक की सच्चाई पता चला तो युवती को डरा धमका कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। अब युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बने शिवराज सरकार के नए कानून(अध्यादेश) के तहत यह दूसरी कार्रवाई है।

जानकारी के मुताबिक, अशोका गार्डन थाने अंतर्गत आरोपी असद ने वर्ष 2019 से आशु बनकर एक छात्रा से दोस्ती की। फिर अपना धर्म छुपाकर उसके साथ कई बार अवैध संबंध भी बनाए। लेकिन एक दिन वे दोनों रायसेन घूमने गए तो छात्रा ने उसे नमाज अदा करते देखा तो सच्चाई सामने आई। 11 जनवरी को युवती जब अपनी सहेली के साथ अशोका गार्डन इलाके से जा रही थी तब आरोपी युवक ने रास्ता रोका और उस पर शादी का दबाव बनाया तथा धमकी भी दी हिन्दू संगठनो ने इसी को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020′ के तहत  मामला दर्ज किया ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 354 IPC और मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...