Homeमध्य प्रदेशचाकू पर थूक लगाया,तरबूज काटा… और लोगों को बेचा: अब्दुल, अहमद सहित...

चाकू पर थूक लगाया,तरबूज काटा… और लोगों को बेचा: अब्दुल, अहमद सहित 3 पर FIR

आरोपित अब्दुल रफीक, सादी अहमद, और मधाना ऑटोरिक्शा से तरबूज बेच रहे थे। ये घटना शुक्रवार (अप्रैल 3, 2020) शाम की है। ये लोग चाकू पर थूक लगा कर तरबूज काट रहे थे।

Date:

मध्य प्रदेश के रायसेन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति थूक लगा कर फल बेचता हुआ दिखा था उसका नाम शेरू मियाँ है, जिसे पुलिस ने धर-दबोचा है। उसे जेल भेज दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद उक्त फल विक्रेता के ख़िलाफ़ लोगों ने आवाज़ उठाई थी। वहीं उसकी बेटी का कहना था कि उसके अब्बा को ऐसे ही नोट गिनने की आदत है, जिसके कारण ऐसा हुआ। पुलिस के अनुसार, शेरू के परिवार के लोग कह रहे हैं कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

छिंदवाड़ा : कोरोना मरीज की मौत, धरने पर बैठीं अस्पताल की नर्सें(Opens in a new browser tab)

उधर ये मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि दक्षिणी मध्य प्रदेश के बैतूल बाजार में एक नया मामला सामने आया है। आरोपित अब्दुल रफीक, सादी अहमद, रितेश मधाना ऑटो रिक्शा से तरबूज बेच रहे थे। ये घटना शुक्रवार (अप्रैल 3, 2020) शाम की है। ये लोग चाकू पर थूक लगा कर तरबूज काट रहे थे। इस दौरान पुरुषोत्तम यादव ने देखा कि पहले चाकू पर थूक लगाया जा रहा था और फिर तरबूज काटा जा रहा था।

इसकी सूचना पुरुषोत्तम यादव ने तत्काल बजरंग दल के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे को दी। उन्होंने कुछ युवाओं एवं प्रत्यक्षदर्शी के साथ थाने पहुँच कर मामले की रिपोर्ट दी। चाकू पर थूक लगाकर तरबूज काटकर बेचने की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR कर लिया है। पुलिस ने उनका तरबूज से भरा ऑटो भी जब्त कर लिया गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को देखा, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिल्पा शेट्टी “रोना नहीं हाथ धोना” पति राज कुंद्रा के साथ किया #SafehandsChallenge देखें Video(Opens in a new browser tab)

उधर फलों पर थूक वाले मामले में कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने शेरू की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब शेरू के मानसिक संतुलन की जाँच कराएगी, ताकि ये पता लग सके कि परिवार के दावों में कितनी सच्चाई है। उसके ख़िलाफ़ शुक्रवार (अप्रैल 3, 2020) को शिकायत मिली थी, जिसके बाद वीडियो की जाँच की गई। जाँच में वीडियो को सही पाया गया। ये वीडियो 16 फ़रवरी का है। जब ये वीडियो सामने आया तो ‘ऑल्ट न्यूज़’ ने उसे बचाने और पाक-साफ़ साबित करने के लिए एक कथित फैक्ट-चेक भी किया था। इसमें उसे ‘बुजुर्ग ठेले वाला’ बता कर उसे बचाने की कोशिश की गई थी और वीडियो को पुराना कहा गया था।

कई लोगों ने इस वीडियो को कोरोना वायरस के खतरों से भी जोड़ा था। टिक-टॉक पर इस वीडियो को दीपक नामदेव ने शेयर किया था और पुलिस में शिकायत भी उन्होंने ही की थी। इससे कुछ दिनों पहले एक अन्य वीडियो सामने आया था, जिसमें एक सब्जी विक्रेता सब्जियों को नाली में डाल कर भिगोते हुए दिख रहा था। कई लोगों ने ऐसे फल व सब्जी विक्रेताओं के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related