उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Shri Narendra Modi) 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर कारीडोर (Corridor) का लोकार्पण करेंगे, इसकी घोषणा सोमवार को उज्जैन पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
उन्होंने महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया, सीएम शिवराज ने कहा महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
उज्जैन दर्शन के लिये देश के कोन-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहां से उनके मन में भगवान महाकालेश्वर और मन्दिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जायें।
मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों,भगवान शिव से सम्बन्धित कथाओं पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्बन्धित चित्र के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण लिखवाया जाये, ताकि आमजन को आसानी से सम्बन्धित कथा की जानकारी प्राप्त हो। कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को महाकालेश्वर कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी।