Homeमध्य प्रदेशइंदौर कलेक्टर एवं खजराना गणेश मंदिर की संवेदनशील पहल, मंदिर से वितरित...

इंदौर कलेक्टर एवं खजराना गणेश मंदिर की संवेदनशील पहल, मंदिर से वितरित होगी थैलेसिमिया की निशुल्क दवा

Sensitive initiative of Indore Collector and Khajrana Ganesh Temple, free medicine of Thalassemia will be distributed from the temple

Date:

इंदौर। इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) एवं खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir) के अध्यक्ष मनीष सिंह (Manish Singh) के निर्देशन में थैलेसिमिया बीमारी (Thalassemia) के उपचार के लिए संवेदनशील पहल की जा रही है।

इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) एवं खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir) के अध्यक्ष मनीष सिंह (Manish Singh) की इस पहल के तहत खजराना गणेश मंदिर से थैलेसिमिया बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के लिये नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा।

नि:शुल्क दवा वितरण का कार्य आज (सोमवार ) से शुरू किया जा रहा है। खजराना गणेश मंदिर के प्रबंधक घनश्याम मिश्रा ने बताया कि थैलेसिमिया पीड़ित जो मरीज दवाइयों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति इंदौर द्वारा निशुल्क दवा दी जाएगी।

इसके लिये दवाइया वितरण केन्द्र खजराना मन्दिर परिसर (कलेक्टर/ अध्यक्ष के कक्ष) में बनाया गया है। जरुरतमंद मरीज आवेदन देकर खजराना मन्दिर से निशुल्क दवाई प्राप्त कर सकते हैं। बीपीएल कार्ड धारकों के साथ ही जरूरतमंद मध्यम वर्गीय परिवारों के मरीजों को भी यह दवाई पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस केन्द्र से सोमवार से रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दवा मिलेगी। रविवार को अवकाश रहेगा। दवा प्राप्त करने के लिये मरीज के 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो, आयरन की रिपोर्ट की फोटोकापी, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन की फोटोकापी, मरीज एवं अभिभावक के आधार कार्ड की फोटोकापी साथ लाना होगी। दवा वितरण के लिये ओमप्रकाश नेगी, ईलेश चैनानी तथा पुजारी अशोक भट्ट से सम्पर्क किया जा सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related