Homeमध्य प्रदेशMP में नहीं थम रहे सड़क हादसे, दुर्घटना में 2 और लोगों...

MP में नहीं थम रहे सड़क हादसे, दुर्घटना में 2 और लोगों की मौत

Date:

इंदौर: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को भेरू घाट में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक यहां कार और डंफर की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भयानक था कि कार का छत पूरी तरह से चकचानाचूर हो गया। वहीं, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की घटना मिलते ही मानपुर थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related