RGPV Bhopal Scam: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RDPV) में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रही पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रश्मि मिश्रा है, जो निजी बैंक के पूर्व मैनेजर कुमार मयंक की पत्नी है। इसके साथ ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि रश्मि मिश्रा को रांची से गिरफ्तार किया गया है। मयंक ने अपनी पत्नी के नाम से 2 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाया था और उसके खाते में जमा करवा दिया था।
यह पैसा आरजीपीवी का था। उन्होंने बताया, “उसे शुक्रवार को रांची (झारखंड) से गिरफ्तार किया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।” उसकी न्यायिक हिरासत 19 जून तक जारी रहेगी।
RGPV Bhopal Scam: आरोप पत्र
अभियोजन अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि आरजीपीवी घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ 19 जून को आरोप पत्र पेश किया जाएगा। मामले के 90 दिन के भीतर आरोप पत्र पेश करना अनिवार्य है।
RGPV Bhopal Scam: जवाब प्रस्तुत किया गया
आरजीपीवी मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने आरजीपीवी के पूर्व रजिस्ट्रार प्रोफेसर आरएस राजपूत की अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। जांच एजेंसी द्वारा जवाब दाखिल किए जाने तक राजपूत को अंतरिम राहत मिली है।