Homeमध्य प्रदेशरतलाम: जब कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम खुद घायल को अस्पताल ले पहुंचे, संवेदनशीलता...

रतलाम: जब कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम खुद घायल को अस्पताल ले पहुंचे, संवेदनशीलता के कायल हुए लोग

Date:

रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई. जब वे शासकीय बैठक लेने के लिए पिपलोदा जा रहे थे तो रास्ते में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को देखा.

घायल व्यक्ति को देखते ही कलेक्टर ने तत्काल गाड़ी रुकवाई और उसकी जान बचाने के लिए अपने वाहन से घायल को साथ लेकर तत्काल सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया।

घटना बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास की है, जब कलेक्टर पिपलोदा जनपद पंचायत में बैठक लेने जा रहे थे।

उन्होंने रास्ते में लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति को घायल पड़े सड़क पर देखा और उसे तत्काल अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल भर्ती कराया, उसके बाद कलेक्टर पिपलोदा रवाना हुए।

सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि घायल को रतलाम रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related