Homeमध्य प्रदेशRahat Indori Died : राहत इंदौरी का निधन; कोरोना वायरस से थे...

Rahat Indori Died : राहत इंदौरी का निधन; कोरोना वायरस से थे भर्ती

Date:

Rahat Indori Died : राहत इंदौरी का निधन; कोरोना वायरस से थे भर्ती : कोरोना वायरस से थे संक्रमित होने के बाद इंदौर अस्पताल में थे भर्ती मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन (Rahat Indori Died) हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित थे. आज ही उन्होंने ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी. राहत इंदौरी ने खुद मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्हें इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.’ इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्वीटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.

Rahat Indori Died : राहत इंदौरी का निधन

यह जानकारी देते वक्त शायद उन्हें भी नहीं पता था कि यह उनका अंतिम ट्वीट बनकर रह जाएगा. राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.’

राहत इंदौरी ने हमेशा अपने शेरों से उन बातों पर गौर कराया है जो हर इंसान के दिल की बात थी. राहत इंदौरी भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके शेर आज हमेशा हर इंसान को परिस्थितियों से लड़ने और उन्हें हराने की हिम्मत देते रहेंगे. पढ़िए उनके मशहूर शेर…

बहुत हसीन है दुनिया

आंख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो
जिंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो

उस आदमी को बस इक धुन सवार रहती है
बहुत हसीन है दुनिया इसे ख़राब करूं

बहुत ग़ुरूर है दरिया को अपने होने पर
जो मेरी प्यास से उलझे तो धज्जियां उड़ जाएं

तूफानों से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो

ऐसी सर्दी है कि सूरज भी दुहाई मांगे
जो हो परदेस में वो किससे रज़ाई मांगे

….फकीरी पे तरस आता है
अपने हाकिम की फकीरी पे तरस आता है
जो गरीबों से पसीने की कमाई मांगे

जुबां तो खोल, नजर तो मिला, जवाब तो दे
मैं कितनी बार लुटा हूँ, हिसाब तो दे

फूलों की दुकानें खोलो, खुशबू का व्यापार करो
इश्क़ खता है तो, ये खता एक बार नहीं, सौ बार करो

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related