कोविड ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद मिलेगी सं​विदा नियुक्ति, जारी हुआ आदेश

Date:

भोपाल: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गई है, साथ ही मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण का कहर जारी है, दिन ब दिन संक्रमितो की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा। हालात को देखते हुए सरकार ने कोरोना अभियान में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद संविदा नियुक्ति देने का आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों जुलाई 2021 तक संविदा नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में आज रिकॉर्ड 8 हजार 998 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य द्वारा जारी मेडिकल बु​लेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 40 मरीजों की मौत हो गई।

दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 4070 मरीज स्वस्थ्य हुए। सभी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 5 हजार 832 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मौत के आंकड़ों पर नजर डाले तो आज 40 मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हजार 261 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...