Homeमध्य प्रदेशMPPSC RESULT NEWS- राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट हुआ तैयार, इस दिन...

MPPSC RESULT NEWS- राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट हुआ तैयार, इस दिन जारी होंगे परीक्षा परिणाम!

MPPSC RESULT NEWS- The results of the state service examination are ready, the results will be released on this day!

Date:

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर लिया है. उम्मीदवारों को अब रिजल्ट के लिए ज्यादा इन्तजार नहीं करना होगा . राज्य सेवा मुख्य एकं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट उमीदवारों को कब तक मिल जायेगा आज आपको इस खबर में पूरी जानकारी मिल पायेगी.

MPPSC द्वारा आयोजित की गयी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के रिजल्ट इस वर्ष के अंत तक मिल सकेगा मतलब आने वाली 31 दिसंबर से पहले ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी हो गई है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी उम्मीद यही है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2021 के खत्म होने से पहले ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 

MPPSC State Civil Service Exam Result Update

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के सूत्रों ने बताया कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम के लिए ऑब्जरवेशन का बिलकुल आखरी दौर चल रहा है. अगले 2 दिनों के भीतर यानी 27 दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा।

जानकारी के उद्देश्य से आपको बता दें कि राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019 में 10,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे, इसके साथ ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की बात करें तो इस परीक्षा में 3.40 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे जिनके रिजल्ट तैयार हो चुके है.

हाईकोर्ट में आरक्षण विवाद के कारण नहीं हुआ था MPPSC का Result घोषित

उमीदवारों को रिजल्ट के लिए इतना लम्बा इन्तजार आरक्षण विवाद की वजह से करना पड़ा. इस पूरे मामले में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट करते हुए जानकारी दी थी की जिन मामलों में हाई कोर्ट द्वारा स्थगन आदेश नहीं दिया गया है उन सभी मामलों में 27% आरक्षण लागू करके रिजल्ट घोषित किए जाएं।

अब इसी के अनुसार MPPSC की परीक्षा के रिजल्ट तैयार हो रहे है. इस पूरी खबर में और प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधा साफ़ यही है कि 31 दिसंबर से पहले एमपीपीएससी का रिजल्ट घोषित (MPPSC 2019-2020 Result) कर दिए जाएंगे। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...