Homeमध्य प्रदेशMPBSE : MP BOARD "Ruk Jana Nahi" की 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 14...

MPBSE : MP BOARD “Ruk Jana Nahi” की 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 14 दिसंबर से

Date:

भोपाल। कोरोना काल के बीच परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। वही बोर्ड परीक्षा के तहत रुक जाना नहीं योजना (द्वितीय अवसर) के तहत हायर सेकेंडरी 12वीं व हाई स्कूल दसवीं की परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होंगी। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के उप संचालक डॉ. संजय पटवा ने परीक्षाओं के विषय में बताएं कि रुक जाना नहीं योजना (द्वितीय अवसर) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 12वीं की होंगी। वही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 से 29 दिसंबर 2020 तक संचालित होंगी।

इसके साथ ही कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 दिसंबर तक होगी। जिसका समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। दसवीं के विद्यार्थी 14 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू की परीक्षाएं देंगे। इसी प्रकार 15 दिसंबर को गणित, 16 को सामाजिक विज्ञान, 17 को विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत 18 दिसम्बर को द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी, 19 को द्वितीय व तृतीय भाषा सामान्य हिंदी, 21 को विज्ञान व मंगलवार 22 को नेशनल स्किलस क्वालिफिकेशन का पेपर होगा।

इसी प्रकार 12वीं के विद्यार्थी 14 दिसंबर को भूगोल, रसायन शास्त्र, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, 15 को संस्कृत, 16 को इतिहास, भौतिक, व्यवसाय अध्ययन, 17 को बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, 18 को समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होम साइंस, आधार पाठ्यक्रम, 19 को राजनीति शास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, भारतीय कला का इतिहास, द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स, 21 को बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, 22 को द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, 23 को विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी 24 को एनएसक्यूएफ, 26 को उच्च गणित, 28 को ड्राइंग एंड डिजाइनिंग व मंगलवार 29 को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस का पेपर होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related