Homeमध्य प्रदेशMPBSE: MP Board के 10वीं के सभी विद्यार्थि बिना परीक्षा दिए पास...

MPBSE: MP Board के 10वीं के सभी विद्यार्थि बिना परीक्षा दिए पास और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित- सीएम शिवराज

Date:

MPBSE: नहीं होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा – सीएम शिवराज – सीएम शिवराज ने आज मध्य प्रदेश की जनता को संबोधन के समय जानकारी देते हुए बताया की अब मध्प्रदेश के सभी ऐसे छात्र जो 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले थे उनकी परीक्षाएं अब नहीं होंगी उन्हें मूल्यांकन कर पास किया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो बच्चे 10वीं की परीक्षा देने वाले थे, वह परीक्षा नहीं होगी। उन्हें मूल्यांकन कर पास किया जाएगा। 12वीं की परीक्षा भी स्थगित की गई है। परिस्थितियों के सामान्य होने पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभी हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़ना है। सारे लोग मतभेद भूलकर एक हो जाएँ और मध्यप्रदेश को कोविड संक्रमण से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लें। हमें अपनी जीवनशैली में योग, प्राणायाम और व्यायाम को शामिल करना होगा।

आप धूप भी लें और भोजन भी शरीर के लिए जो हितकारी हो वही लें। ऑक्सीजन की हम व्यवस्था कर रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि आप सभी लोग पेड़ ज़रूर लगाएँ। संक्रमण अभी रहेगा। हमें इससे बचने के लिए अपने आचरण में बदलाव लाना होगा।

गाँव और शहर के लोगों से आग्रह है कि लंबे समय तक अब बड़े आयोजन नहीं हो पाएंगे। परिस्थिति सामान्य होने के बाद भी हमें सावधानी बरतना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related