Homeमध्य प्रदेशMP Weather: नए साल के जश्न के समय खुशनुमा रहेगा मध्यप्रदेश का...

MP Weather: नए साल के जश्न के समय खुशनुमा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather: The weather of Madhya Pradesh will be pleasant during the New Year celebrations

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार न्यू ईयर का जश्न पर न तो कोरोना संकट जैसी पाबंदियां रहने वाली हैं और न ही मौसम ज्यादा कूल होने वाला है। ठंड का एहसास तो होगा, लेकिन यह जश्न में रुकावट नहीं डालेगी।

मौसम विभाग की मानें तो सबसे ठंडा ग्वालियर रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ सकता है। पिछले साल यहां न्यू ईयर पर रात का पारा आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे तक आ गया था।

31 दिसम्बर की रात्रि को भोपाल-इंदौर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, तो हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक रह सकता है। ओंकारेश्वर में रात का तापमान सबसे ज्यादा 17 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मध्यप्रदेश में तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा।

रात के तापमान में बदलाव होने की ज्यादा संभावना नहीं है। अभी तापमान 30 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा। हालांकि इंदौर और भोपाल में दिन का पारा चढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में यह 12 डिग्री के आसपास बना रहेगा। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में दिन और रात के तापमान में बहुत वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

10 डिग्री से ऊपर जा सकता है रात का तापमान

उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया था, लेकिन अगले दो दिन तक रात का पारा 10 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है। कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। 29 दिसंबर को जो सिस्टम सक्रिय हुआ है, उसका असर 31 दिसंबर तक रहेगा।

इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश भर में ठंड अपना जोर दिखाने लगेगी। अब तक बहुत ज्यादा स्ट्रांग सिस्टम नहीं बनने के कारण ठंड का असर कम रहा है। आने वाले समय में नए सिस्टम बनने की संभावना बनने लगी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related