Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मौसम विभाग ने दिया अपडेट , 2 अगस्त से नया सिस्टम...

MP Weather: मौसम विभाग ने दिया अपडेट , 2 अगस्त से नया सिस्टम एक्टिव होने पर, इन संभागों में बारिश; 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल जबलपुर और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी के साथ | भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के साथ सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश में फ़िलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नही है और आने वाली 2 अगस्त तक मानसून ट्रफ के सामान्य होने के संकेत भी है।

मानसून ट्रफ की बात करें तो मानसून ट्रफ़ के कारण कुछ आद्रता पूर्वी मप्र में आ रही है, जिसके चलते प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हाे रही है। 3 अगस्त के बाद झमाझम बारिश के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 31 जुलाई 2022 को सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 15 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज रविवार 31 जुलाई सभी संभागों में कहीं कहीं या अनके स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

रीवा और शहडोल संभागों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल जबलपुर और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के साथ सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (MP Weather Rain Forecast) के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ फिराेजपुर, राेहतक, मेरठ, गाेरखपुर, मुजफ्फरपुर, अगरतला हाेते हुए बांग्लादेश तक जा रहा है।

हालांकि मध्य प्रदेश काे प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है लेकिन तराई में गई मानसून ट्रफ के दाे अगस्त के बाद फिर सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। दाे अगस्त के आसपास उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं, इससे फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर रविवार को भी जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा और कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

ग्वालियर-जबलपुर, बुंदेलखंड और बघेलखंड में बारिश जारी रहेगी। वही रविवार को रीवा-शहडोल संभाग में तेज बारिश तो इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर में बौछार के आसार है।

2 अगस्त के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने से मौसम के बदलते ही एक बार फिर झमाझम की झड़ी लगेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...