Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER FORECAST: नहीं मिल रही ठण्ड से राहत, पचमढ़ी में 0.4...

MP WEATHER FORECAST: नहीं मिल रही ठण्ड से राहत, पचमढ़ी में 0.4 और नौगांव में 2.6 डिग्री पहुंचा पारा, दो फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार

MP WEATHER FORECAST: Not getting relief from cold, mercury reached 0.4 in Pachmarhi and 2.6 degrees in Naogaon, expected to get relief from cold till February 2

Date:

भोपाल । उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से भोपाल इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात यह हैं कि पिछले पांच दिनों से जहां दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है, वहीं रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

संभवत: यह पिछले 10 वर्ष में पहला मौका है, जब लगातार पांच दिन शीतल दिन और पांच रात में शीतलहर की स्थिति बनी है। भोपाल में शनिवार को शीतल दिन से राहत मिली है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि शहर में 24 जनवरी से बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड ने अचानक यू-टर्न लिया था।

24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो 25 जनवरी को 4.4 डिग्री सेल्सियस लुढक़कर 5.5 डिग्री पर आ गया था। उसके बाद से रात का पारा लगातार पांच-छह डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो सकता है। इसके असर से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा दो फरवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड से राहत मिलने लगेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related