Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव,...

MP Weather: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें शहरों के नाम

MP Weather: 3 systems active once again in Madhya Pradesh, heavy rain alert issued in 13 districts, know the names of cities

Date:

भोपाल (MP Weather Alert) मध्यप्रदेश में एक साथ 3 वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से एमपी मौसम विभाग (MP Weather) ने शनिवार 16 जुलाई 2022 को मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इन 13 जिलोने में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी जारी की गयी है

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को मध्यप्रदेश के इन 13 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

MP WEATHER ALERT: मप्र के इन 13 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में भारी बारिश और गरज चमक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमे शहडोल संभाग के साथ साथ सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना और अशोकनगर शामिल है इन सभी जिलो में भारी बारिश की संभावना तेज है

वहीँ इन जिलों के साथ साथ सागर, जबलपुर, रीवा, और शहडोल संभागों में अधिकांश जगहों पर तो इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में अनके स्थानों पर बारिश के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है। वर्तमान में ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में सौराष्ट्र के पास अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे लेकर ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक मानसून ट्रफ बना हुआ है, जो दीसा, सागर, पेंड्रा रोड से होकर गुजर रहा है। इनके असर से आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 16 जुलाई तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और 19 जुलाई तक मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

MP WEATHER: जबलपुर संभाग में तीन से चार दिन अच्छी बारिश के असार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जबलपुर संभाग में तीन से चार दिन अच्छी बारिश के असार बने हुए है, आज 16 जुलाई को जारी अपडेट के अनुसार जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की सँभावना जताई है।

MP WEATHER FORECAST: ग्वालियर में 18 जुलाई से अच्छी बारिश की शुरुआत हो सकती है

शनिवार काे नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं–कहीं अतिवृष्टि भी हाे सकती है, वही भाेपाल संभाग के जिलाें में तथा खंडवा, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, गुना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, शहडाेल जिलाें में कहीं–कहीं भारी वर्षा भी हाे सकती है।

MP में बारिश का पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे तक मलाजखंड में 89.2, रायसेन में 64.6, भोपाल में 63.3, नरसिंहपुर में 57, खंडवा में 36, मंडला में 33.8, पचमढ़ी में 25, ग्वालियर में 24.4, गुना में 23.4, जबलपुर में 19.3, नर्मदापुरम में 16.6, धार में 13.1, छिंदवाड़ा में 12.6, रतलाम में 11, दमोह में आठ, इंदौर में 6.7, बैतूल में 5.8, दतिया में 5.8, उज्जैन में 4.6, नौगांव में 3.6, सतना में 3.4, खजुराहो में तीन, सागर में तीन, खरगोन में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related