Homeमध्य प्रदेशMP: बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की अभद्रता का Video Viral, परेशानी बता...

MP: बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की अभद्रता का Video Viral, परेशानी बता रहे ग्रामीणों को गाली गलौज देकर भगाया

Date:

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण के साथ गाली गलौज हुई। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि वीडियो कब का है।

मामला कोलारस क्षेत्र का है यहां विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी अपने क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी के तहत काम न मिलने की शिकायत विधायक रघुवंशी से की और सरपंच की मनमानी के बारे में भी बताया। विधायक रघुवंशी ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग अपनी सूची बनाकर सरपंच को दे दीजिए और काम की स्वीकृति वह दिला देंगे।

जिस पर एक ग्रामीण ने कहा की सरपंच द्वारा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है और इतना ही नहीं फर्जी खाते तैयार कर शासकीय राशि निकाली जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इस समस्या का निराकरण करवाइए जिस पर विधायक रघुवंशी भड़क गए और अभद्र भाषा में बात करने लगे। इतना ही नहीं जो ग्रामीण शिकायत कर रहे थे उनको भी विधायक रघुवंशी ने वहां से भगाने का प्रयास किया व गाली-गलौंज भी की।

विधायक रघुवंशी एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं ग्रामीणों के साथ उनकी अभद्र भाषा में बात करना कहां तक सही है। वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...