Homeमध्य प्रदेशमप्र: सतना में हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची छात्रा, लिखवाया गया माफीनामा

मप्र: सतना में हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची छात्रा, लिखवाया गया माफीनामा

MP: Student reached college wearing hijab in Satna, got apology written

Date:

सतना । इनदिनों देशभर में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का मामला गरमाया हुआ है। ऐसा ही एक मामला मप्र के सतना जिले में सामने आया है।

यहां इंदिरा गांधी शासकीय स्वसायी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एमकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक मुस्लिम छात्रा हिजाब पहनकर पहुंच गई।

इसके बाद प्रवेश द्वार पर खड़े चेकिंग दस्ते के अधिकारी व प्रभारी प्राचार्य ने उसे रोक दिया और हिजाब पर आपत्ति जताई। इसके बाद छात्रा को माफीनामा देना पड़ा कि वह अगली परीक्षा में ड्रेस पहनकर आएगी, तभी उसे परीक्षा में बैठने दिया गया।

जानकारी के अनुसार शु्क्रवार सुबह 8.45 बजे प्रथम पाली में महाविद्यालय की परीक्षा आयोजित हो रही थी, तब यह घटना हुई। उस वक्त मौके पर मौजूद एक छात्र के साथ आए युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लियाय़ बताया जा रहा है कि मौके पर जब छात्रा हिजाब पहनकर आई थी तो कुछ छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवेश प्रताप सिंह ने छात्रा को अपने पास बुलाकर उसे समझाइश दी और अगली परीक्षा में हिजाब पहनकर नहीं आने की हिदायत देते हुए माफीनामा लिखवाया।

हालांकि, प्रभारी प्राचार्य ने इसे सामान्य बात बताया है। छात्रा का नाम रुखसाना बेगम बताया गया है, जो कि एमकाम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवेश प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम था कि यह घटना इतना बड़ा तूल ले लेगी। उन्होंने सामान्य तौर पर महाविद्यालय में आने वाले सभी छात्रों की भांति इस छात्रा को भी ड्रेस पहनकर परीक्षा देने आने कहा था।

उनका कहना है कि परीक्षा हाल में प्रवेश द्वार पर पर्यवेक्षक के रूप में उनके अलावा, डॉ. नीरजा खरे, डॉ. प्रमोद चमड़िया, डॉ. हीरालाल प्रजापति, डॉ. एनके भगत भी खड़े थे जो सभी की चेकिंग करवा रहे थे।

तभी परीक्षा के 10 मिनट ही शेष रह गए थे कि छात्रा हिजाब पहनकर आई, जिसे मात्र मना किया गया कि अगली परीक्षा में वह ड्रेस पहनकर आए। इसके लिए प्रवेश पत्र में उससे लिखवाया गया कि वह अगली परीक्षा में ड्रेस पहनकर आएगी, तभी उसे प्रवेश मिलेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related