Homeउत्तर प्रदेशMP: टाइम बम की सूचना से हडकंप, पहुंची पुलिस तो मिला उप्र...

MP: टाइम बम की सूचना से हडकंप, पहुंची पुलिस तो मिला उप्र के सीएम योगी के नाम धमकी भरा पत्र

MP: Shocked by the information of time bomb, when the police arrived, got a threatening letter in the name of UP CM Yogi

Date:

रीवा । मध्यप्रदेश के रीवा जिले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक धमकी भरा पत्र मिला है। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित बायपास की पुलिया के नीचे टाइम बम लगे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान घटनास्थल से उक्त धमकी भरा पत्र बरामद हुआ है।

मनगवां थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे रीवा को बनारस-इलाहाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मनगवां के पास स्थित पुलिया को उड़ाने के लिए उसके नीचे टाइम बम लगाये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक को रोककर जिला मुख्यालय से बीडीएस टीम को बुलाया गया।

सूचना मिलते ही अधिकारी और बीडीएस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और वहां एक टाइमर लगा हुआ खोखा बरामद हुआ। टीम ने टाइमर को बंद किया और जांच के लिए खोखे को लेकर रीवा लेकर आई। मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक धमकी भरा पत्र भी मिला।

रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पूरा होने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं।

बीडीएस टीम के अनुसार, विस्फोटक लगाकर पुलिया को उड़ाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो वहां एक टाइमर लगा खोखा बरामद हुआ। बीडीएस टीम ने टाइम बम जैसा दिखने वाले खोखे पर लगी टाइमर घड़ी को बंद कर दिया है। घड़ी में 9.30 बजे का समय दिखाई दे रहा था।

टाइमर को डिफ्यूज करने के बाद घटनास्थल पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर धमकी भरा पत्र मिला। उस पत्र में बम धमाका रोकने की बात कही गई है। बाकी जानकारी 8112022 में बोतल बम के अंदर है। बाकी प्रयागराज नहीं बस और कार जलेगा, पूरा पत्र टूटी-फूटी भाषा में लिखा हुआ है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन का कहना है कि एक टाइमर लगा हुआ खोखा बरामद हुआ है। उसमें विस्फोटक प्राप्त नहीं हुआ है। हमने खोखे को जब्त किया है, जिसकी जांच करा रहे हैं। इसमें विस्फोटक रखा गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मौके पर मिले पत्र की भाषा देखने के बाद ऐसा लगता है कि कोई शरारती अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related