Homeमध्य प्रदेशMP: Shivraj सरकार ने Kamalnath सरकार के कार्यकाल की जांच के...

MP: Shivraj सरकार ने Kamalnath सरकार के कार्यकाल की जांच के लिए गठित की 3 सदस्यीय समिति

Date:

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फैसलों की जांच के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह समिति​ मार्च 2020 से 6 माह पहले लिए गए कमलनाथ सरकार के फैसलों का अध्ययन करेगी. समिति का अध्यक्ष गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है.

बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आदेशानुसार पूर्व सीएम के पिछले 6 माह के कार्यकाल की जांच के लिए समिति बनाई गई है. इस समिति का अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है.

वहीं इस समिति में मंत्री तुलसी सिलावट और कमल पटेल को को भी शामिल किया गया है. कमलनाथ सरकार के कार्यों की समीक्षा करके यह समिति सरकार को रिपोर्ट देगी.

शिवराज सरकार की तरफ से गठित की गई इस समिति के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि सरकार कमलनाथ सरकार के कई बड़े फैसले निरस्त कर सकती है. आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार ने जाते-जाते पिछड़ा कल्याण आयोग, महिला आयोग सहित अन्य आयोगों में नियुक्तियां की थी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related