Homeमध्य प्रदेशMP School Timing Change: तेज गर्मी के चलते भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा,...

MP School Timing Change: तेज गर्मी के चलते भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर, उज्जैन, शहडोल के स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर द्वारा आदेश जारी

Date:

MP School Timing Change: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिये हैं . स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।

यह आदेश सभी सरकारी-निजी स्कूलों में लागू होगा। जानकारी के अनुसार सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा . यानी शनिवार से ही स्कूलों के समय में बदलाव रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि गर्मी का असर बढ़ रहा है. विद्यालय में अध्यापन कार्य 12.30 बजे के बाद बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अब स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रखने का निर्णय लिया गया है। 

परीक्षा एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय के अनुसार यथावत रहेगा। मध्यप्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर, उज्जैन, शहडोल जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. 

कुछ स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कुछ जगह सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित हो रहे हैं। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related