Homeमध्य प्रदेशमप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 एवं 11 का टाइम टेबल...

मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 एवं 11 का टाइम टेबल घोषित – MP SCHOOL EXAM

MP School Education Department declared time table for class 9 and 11 - MP EXAM

Date:

MP EXAM: मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 एवं 11 का टाइम टेबल घोषित – स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 के बीच आयोजित की जाएंगी।

कक्षा नौवीं की परीक्षा 16 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।

MP SCHOOL EXAM: कक्षा 9 का टाइम टेबल घोषित

MP SCHOOL EXAM: कक्षा 11 का टाइम टेबल घोषित

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related