Homeमध्य प्रदेशMP PRE MONSOON: इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का...

MP PRE MONSOON: इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Date:

भोपाल । देशभर में मानसून सक्रिय हो रहा है। मप्र में भी प्री मानसून की गतिविधि तेज हो गई है जिसके चलते प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी हलचत तेज हो गई है।

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके बढऩे के साथ ही मध्य प्रदेश में दो दिशाओं से मानसून के प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई है। उधर मौजूदा स्थिति में वातावरण में लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ तेज बैछारें पडऩे के आसार जताई है।

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। वहीं वीकेंड में कोरोना कर्फ्यू लागू होने की वजह से प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने के अपील की है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो भी रही है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मप्र में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन आसपास बने सिस्टम के कारण लगातार नमी मिल रही है। पंजाब पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। हरियाणा और उससे लगे राजस्थान पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

कर्नाटक कोस्ट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण महाराष्ट्र तट से लेकर दक्षिण केरल तक औसत समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में 10-11 जून को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके आगे बढऩे के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून को और ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद ,ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग, सागर संभाग और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के तेज बौछारें पडऩे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से ही राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश में 20 जून तक पहुंच सकता है मानसून

केरल सहित दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में प्रदेश में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में स्थानों पर बारिश हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। जिससे एमपी में भी बारिश के आसार बने है। फिलहाल मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related