Homeमध्य प्रदेशMP Police आरक्षक की भर्ती के लिए मिली मंजूरी , 4269 आरक्षकों...

MP Police आरक्षक की भर्ती के लिए मिली मंजूरी , 4269 आरक्षकों के पद पर होगी भर्ती / MP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2020

Date:

MP Police आरक्षक की भर्ती के लिए मिली मंजूरी , 4269 आरक्षकों के पद पर होगी भर्ती / MP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2020

भोपाल. लॉकडाउन के बाद मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशमें पहली बार भर्तियां शुरू करने जा रही है। सबसे पहले पुलिस विभाग में 4 हजार 269 आरक्षकों की भर्ती होंगी।यह फैसला शुक्रवार कोपुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पुलिस अधिकारियों से बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया। इसके साथ ही उद्योगों की सुरक्षा के लिए सिंगरौली भेजेगएजवानों को भी वापस बुलाने को लेकर चर्चा की गई। सरकार वहां से जवानोंको वापस बुला सकती है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएचक्यू में डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने 4,269 आरक्षक की भर्ती के प्रस्तावको मंजूरी दे दी। मिश्रा ने कहा-लॉकडाउन के दौरानपुलिस ने बड़े स्तर पर कार्य किया है। आने वाले समय और पुलिस विभाग की जरूरतों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में कुछ और पदों से जुड़े फैसलों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे युवओं के लिए नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा ड्रेस और गनमें सुधार को लेकर भी चर्चा की गई

पीपीई मोड पर बनेगा पुलिस अस्पताल
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए एक अस्पताल पीपीई मोड पर बनाया जाएगा। इसमें आरक्षक से लेकर डीजीपी और गृहमंत्री तक का इलाज होगा। इलाज की सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खुफिया एजेंसी को लेकर भी कार्य किया जाएगा। पुलिस सुधार पर विशेष जोर है। शेष बहुत सारे मामलों पर चर्चा की गई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related