Homeमध्य प्रदेशMP Police Constable Exam: मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी,...

MP Police Constable Exam: मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, शिवराज सरकार ने दिए जांच के आदेश

MP Police Constable Exam: Big disturbance in MP Police constable recruitment exam, Shivraj government ordered investigation

Date:

MP Police Constable Exam: मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के एक के बाद एक नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने सक्रियता दिखाई है। राज्य सरकार ने इस परीक्षा की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा-2020 आयोजित की गई थी। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए कई कैंडिडे्टस ने धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली।

कैंडिडे्टस ने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट में उन्हें क्वालिफाई दिखाया गया था, लेकिन जब प्रिंटआउट निकाला तो उसमें नॉट क्वालिफाई लिखा आया।

MP Police Constable Exam

मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय ने भी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए थे। इन लगातार आरोपों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस आरक्षक परीक्षा की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने मुलाकात कर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की थी।

उम्मीदवारों ने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच कराई जाए, जिस पर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related