Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज "संबल हितग्राहियों" 19 जनवरी को 224 करोड़ वितरित करेंगे -...

मुख्यमंत्री शिवराज “संबल हितग्राहियों” 19 जनवरी को 224 करोड़ वितरित करेंगे – MP NEWS

10 हजार 285 हितग्राही होंगे लाभान्वित "आपका संबल- आपकी सरकार" कार्यक्रम 19 जनवरी को

Date:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 जनवरी को ”आपका संबल-आपकी सरकार” कार्यक्रम में संबल योजना के 10 हजार 285 हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण करेंगे। इन हितग्राहियों के खाते में राज्य स्तर से 224 करोड़ सिंगल क्लिक से अंतरित किये जाएंगे।

संबल योजना के लाभ
सामान्य मृत्यु पर अनुग्रह राशि – 2 लाख रूपये
दुर्घटना मृत्यु पर अनुग्रह राशि – 4 लाख रूपये
आंशिक स्थाई अपंगता पर अनुग्रह राशि – 1 लाख   रूपये
स्थाई अपंगता पर अनुग्रह राशि – 2 लाख रूपये
अंत्येष्टि सहायता राशि – 5 हजार रूपये

मुख्यमंत्री चौहान मिंटो हॉल में अपरान्ह 3 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें विभिन्न जिलों से मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि,अधिकारी और संबल योजना के हितग्राही शामिल होंगे। कार्यक्रम में 51 जिलों के हितग्राही लाभान्वित होंगे। आगर-मालवा जिले के 67 हितग्राहियों को एक करोड़ 46 लाख, अलीराजपुर के 56 हितग्राहियों को एक करोड़ 24 लाख, अनूपपूर जिले के 54 हितग्राहियों को एक करोड़ 24 लाख, अशोक नगर जिले के 11 हितग्राहियों को 24 लाख, बालाघाट जिले के 699 हितग्राहियों को 14 करोड़ 58 लाख, बड़वानी जिले के 339 हितग्राहियों को सात करोड़ 58 लाख, बैतूल जिले के 314 हितग्राहियों को 6 करोड़ 92 लाख, भिंड जिले के 30 हितग्राहियों को 68 लाख, भोपाल जिले के 1 हितग्राही को 2 लाख, बुरहानपुर जिले के 42 हितग्राहियों को 92 लाख, छतरपुर जिले के 53 हितग्राहीयों को एक करोड़ 18 लाख, छिंदवाड़ा जिले के 550 हितग्राहियों को 11 करोड़ 72 लाख, दमोह जिले के 660 हितग्राहियों को 14 करोड़ 24 लाख, देवास जिले के 33 हितग्राहियों को 72 लाख, दतिया जिले के 31 हितग्राहियों को 70 लाख, धार जिले के 86 हितग्राहियों को एक करोड़ 94 लाख, डिंडोरी जिले के 151 हितग्राहियों को तीन करोड़ 22 लाख, गुना जिले के 11 हितग्राहियों 26 लाख, ग्वालियर जिले के 116 हितग्राहियों को 2 करोड़ 68 लाख और हरदा जिले के 71 हितग्राहियों को एक करोड़ 58 लाख ट्रांसफर करेंगे।

इसी तरह होशंगाबाद जिले के 329 हितग्राहियों को 7 करोड़ 36 लाख, इंदौर जिले के 81 हितग्राहियों को एक करोड़ 70 लाख, जबलपुर जिले के 435 हितग्राहियों को 9 करोड़ 2 लाख, झाबुआ जिले के 311 हितग्राहियों को 6 करोड़ 74 लाख, कटनी जिले के 432 हितग्राहियों को 9 करोड़ 24 लाख, खंडवा जिले के 57 हितग्राहियों को एक करोड़ 24 लाख, खरगोन जिले के 503 हितग्राहियों को 10 करोड़ 84 लाख, मंडला जिले के 404 हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख, मंदसौर जिले के 164 हितग्राहियों को 3 करोड़ 48 लाख, मुरैना जिले के 62 हितग्राहियों को एक करोड़ 34 लाख, नरसिंहपुर जिले के 217 हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख, नीमच जिले के 397 हितग्राहियों को 8 करोड़ 30 लाख, पन्ना जिले के 6 हितग्राहियों को 14 लाख, रायसेन जिले के 21 हितग्राहियों को 50 लाख, राजगढ़ जिले के 40 हितग्राहियों को 92 लाख, रतलाम जिले के 362 हितग्राहियों को 8 करोड़ 4 लाख, रीवा जिले के 515 हितग्राहियों को 11 करोड़ 54 लाख, सागर जिले के 57 हितग्राहियों को एक करोड़ 36 लाख, सतना जिले के 321 हितग्राहियों को 7 करोड़ 10 लाख, सीहोर जिले के 110 हितग्राहियों को 2 करोड़ 46 लाख, सिवनी जिले के 357 हितग्राहियों को 7 करोड़ 74 लाख, शहडोल 82 हितग्राहियों को एक करोड़ 78 लाख, शाजापुर जिले के 195 हितग्राहियों को 4 करोड़ 46 लाख, श्योपुर जिले के 30 हितग्राहियों को 62 लाख, शिवपुरी जिले के 46 हितग्राहियों को एक करोड़, सीधी जिले के 263 हितग्राहियों को 5 करोड़ 74 लाख, सिंगरौली जिले के 267 हितग्राहियों को 5 करोड़ 96 लाख, टीकमगढ़ जिले के 120 हितग्राहियों को 2 करोड़ 66 लाख, उज्जैन जिले के 589 हितग्राहियों को 13 करोड़ 18 लाख, उमरिया जिले के 117 हितग्राहियों को 2 करोड़ 60 लाख और विदिशा जिले के 20 हितग्राहियों के खातों में 54 लाख की राशि ट्रांसफर करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related