Homeमध्य प्रदेशमप्र: कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर न सोए, इसकी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित...

मप्र: कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर न सोए, इसकी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित : शिवराज

मुख्यमंत्री ने कड़कड़ाती ठंड में लिया रैनबसेरा का जायजा, व्यवस्थाएं देख नागरिकों से किया संवाद

Date:

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्द रातों में गरीब भाई-बहन विशेषकर मजदूरी करने आये लोगों को जिन्हें जगह नहीं मिलती और वह सड़क किनारे फुटपाथ पर सो जाते हैं, ऐसे लोगों को रैनबसेरा में सहारा मिलता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर न सोए, इसकी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रैन बसेरों की सुविधाएं और स्थान बढ़ाने की जरूरत है, जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधा प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार देर रात में भोपाल शहर के भ्रमण पर निकले। रात्रि करीब 10 बजे उन्होंने शाहजहानी पार्क, हमीदिया अस्पताल रैनबसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बुधवारा स्थित रेन बसेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

वहाँ ठहरे लोगों से रैनबसेरा द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शाहजहानी पार्क रैनबसेरा में दो व्यक्तियों की तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने रैन बसेरा में पलंगों की संख्या बढ़ाने के लिए एक के ऊपर एक पलंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहाँ ठहरे लोगों ने उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्टि जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस साल भी मैं सर्दी में अपने श्रमिक भाई-बहनों का कुशलक्षेम पूछने आया हूँ। उन्होंने बताया कि यहां कंबल भी है, अलाव भी जल रहा है, दीन दयाल रसोई से भोजन मिलता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के चार बत्ती चौराहा, बुधवारा स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहाँ ठहरे मजदूर भाई-बहनों के लिए सर्दी से बचाव की उचित व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुधवारा में हाथ ठेला और अन्य मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन भोपाल पर पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे और सो रहे मजदूरों और अन्य लोगों से उनके हालचाल जाने। उन्होंने देर रात्रि नादरा बस स्टैंड पर पहुंच कर रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...