मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

Date:

मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलो के कलेक्टर बदले

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना काल के बीच प्रशासनिक सर्जरी जारी है. प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. भोपाल नगर निगम कमिश्नर विजयदत्ता को हटाया दिया गया है. इनके बदले सिंगरौली कलेक्टर वी एस चौधरी कोलसानी को भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बनाये गए. वहीं देवास कलेक्टर श्रीकांत पांडेय को हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया गया है.

अब देवास के नई कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला को बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार 6 जून की शाम इन IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की

आलोक कुमार सिंह को श्रीकांत बनोठ की जगह धार का कलेक्टर बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी को भी हटाया गया. अब उनके बदले पवन शर्मा को कमिश्नर इंदौर बनाया गया है.

रीवा के कलेक्टर बसंत कुर्रे की जगह इलैयाराजा टी को नया कलेक्टर बनाया गया. मंडला कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया के बदले अनिल कुमार खरे को कलेक्टर बनाया गया है.

नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को हटाकर वेदप्रकाश को पदस्थ किया गया है. आगर मालवा के कलेक्टर संजय कुमार की जगह अब अवदेश शर्मा आगर-मालवा के नए कलेक्टर होंगे, वहीं राजीव रंजन मीणा को सिंगरौली की कमान सौंपी गई. हिमांशु सिंह को छिंदवाड़ा आयुक्त नगर निगम बनाया गया.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...