मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जावेद अख्तर को नसीहत, कहा-कलाकारी न करें तो अच्छा रहेगा

MP Home Minister Narottam Mishra's advice to Javed Akhtar, said - it would be better if you do not do art

0
95
narottam-mishra-javed-akhta

भोपाल । भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर दिए गए बयान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन पर निशाना साधा है।

उन्होंने जावेद अख्तर के बयान की निंदा करते हुए उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि वे कलाकारी न करें तो अच्छा रहेगा।

गृह मंत्री डा. नरोत्म मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि जावेद अख्तर एक कला जगत से आते हैं। वे उसी पर ध्यान दें। कलाकारी न करें तो अच्छा रहेगा।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि जावेद अख्तर जैसे लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के सदस्य हैं, इसलिए समय-समय पर इस तरह की बयानबाजी करते हैं।

गुजरात में गोधरा कांड होता है, मुंबई में बम धमाके होते हैं, तब जावेद अख्तर का मुंह क्यों नहीं खुलता। जब देश या प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलना हो तो अख्तर साहब सामने आ जाते हैं। इससे उनकी कलई खुल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को जावेद अख्तर ने काल्पनिक करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वे बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे और बाडीगार्ड ने उन्हें घेरा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here